फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three candidates of one and member filled the form on the chairman

Bhadohi News: अध्यक्ष पर एक और सदस्य के तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Wed, 19 Apr 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three candidates of one and member filled the form on the chairman
ज्ञानपुर। जिले में निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया। ज्ञानपुर नगर पंचायत से एक निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा भरा, जबकि खमरिया के दो वार्ड से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। दूसरे दिन अध्यक्ष के कुल 78 और सदस्य के 253 सहित कुल 331 नामांकन पत्र बिका। दो दिनों में अध्यक्ष के 150 से अधिक नामांकन पत्रों की ब्रिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारी भी तहसीलों में पहुंचे।
विज्ञापन

जिले की सात नगर निकायों के लिए 11 मई को दूसरे चरण में मतदान होना है। सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को सुबह से ही ज्ञानपुर, भदोही, औराई तहसील में चुनावी ताल ठोंकने वाले उम्मीदवार नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंचे। कागजी कोरम पूरा करने के बाद उन्हें नामांकन पत्र दिया गया। भदोही तहसील में पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 25, नई बाजार में 10 और सुरियावां के लिए 11 नामांकन पत्र लिया गया। सदस्य में भदोही से 105, सुरियावां से 27 और नई बाजार से 21 नामांकन पत्र वितरित किया गया। तीनों निकायों में अध्यक्ष के लिए 46 और सदस्य के 153 नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन

औराई तहसील में खमरिया अध्यक्ष के लिए 12 और सदस्य के लिए 45, घोसिया में अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पर 12 नामांकन पत्र लिया गया। खमरिया के दो वार्डों से सदस्य के तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। ज्ञानपुर नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी तेगा सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। अध्यक्ष के लिए 10 और गोपीगंज से एक, सदस्य के लिए 16 और 33 नामांकन पत्र बिका। सातों नगर निकायों में कुल अध्यक्ष के लिए 78 और सदस्य के लिए 253 नामांकन पत्रों को वितरित किया गया। वहीं पहले दिन अध्यक्ष के लिए 81 सहित कुल 553 नामांकन पत्रों बेचा गया। ज्ञानपुर तहसील के नामांकन केंद्र का सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय, औराई में सीओ उमेश्वर सिंह ने निरीक्षा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि तीनों तहसीलों में शांतिपूर्वक ढंग से नामांकन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों में नामांकन शुरू हो गया है। निर्दल संग कुछ छोटी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन में जुट गए हैं, लेकिन भाजपा, सपा की ओर से अभी एक भी निकाय में पत्ते नहीं खोले गए। भाजपा जहां 21 के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। वहीं सपा भी 20 तक प्रत्याशी तय कर सकती है। ऐसे में 20 अप्रैल के बाद ही भाजपा-सपा के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed