फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three accused of smuggling arrested, 26 lakh ganja recovered

Bhadohi News: तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 26 लाख का गांजा बरामद

Wed, 03 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused of smuggling arrested, 26 lakh ganja recovered
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले के रास्ते अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्कर सोमवार की रात ककराही रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस ने पकड़ा। उनके पास से चार बोरियों में 92 किलो गांजाऔर कार बरामद हुई। जिसकी कीमत 26 लाख बताई गई। गिरोह में शामिल दो वांछितो की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक की देख रेख में और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में टीम लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए रही। सोमवार की रात में मिर्जापुर- भदोही मार्ग के ककराही रेलवे के पास से अंर्तराज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी करने वाले तीन तस्कर चंद्रदेव सिंह निवासी चक नारायनपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर, महेंद्र कुमार पटेल, आशीष कुमार पटेल निवासी खंडवा थाना बरसठी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वांछित अंकित सिंह निवासी महाजना थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज और राम यादव निवासी बसवापुर की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का अंर्तराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करते हैं। हम लोग झारखंड से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दाम पर बेचते हैं। गांजा बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपनी आवश्यकता की पूर्ति करते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed