फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three accused of robbery arrested, eight mobiles recovered

Bhadohi News: तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery arrested, eight mobiles recovered
ज्ञानपुर। साइबर सेल और दुर्गागंज थाने की पुलिस को शुक्रवार को कामयाबी हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर राहगीरों से छिनैती, लूट करने वाले करने के तीन आरोपियों को शेरपुर गोपलहां नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आठ मोबाइल, एक अवैध तमंचा, कारतूस और लूट में शामिल बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि भदोही, ज्ञानपुर, औराई और गोपीगंज क्षेत्र में मोबाइल की छिनैती की घटनाएं हुई। इसमें आईटीआई कॉलेज पिपरिस के पास से पृथ्वीराज गौतम निवासी नेवादा कला ने मोबाइल लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। भदोही के धौरहरा के पास से वादी नीरज कुमार यादव और ज्ञानपुर में पार्वती इंटर कॉलेज खरगपुर के बृजेश पाल निवासी खरगपुर सहित अन्य ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें सक्रिय की गई। बृहस्पतिवार की रात दुर्गागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतीक अहमद निवासी आलमपुर भदोही, आलीम निवासी सरदार खां भदोही और अमन सिंह निवासी पूरेगोसाईंदास ज्ञानपुर को गिरफ्तार किया। तीन अन्य वांछितों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नारेपार का मोनू सिंह, पूरे गोसाईंदासपुर का गोलू सिंह, शोएब आलम निवासी काजीपुर संग हम लोग मिलकर घटना को अंजाम देते। उसके बाद प्रयागराज में बेचकर पैसा आपस में बांट लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed