फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands of goods including 50 thousand cash stolen by breaking the lock

ताला तोड़कर 50 हजार नकद समेत हजारों के सामान चोरी

Sat, 06 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thousands of goods including 50 thousand cash stolen by breaking the lock
गोपीगंज/जंगीगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात दो कमरों और एक चाय-पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार नकद समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने शोरगुल मचाया। मौके पर जुटी भीड़ ने चोरी हुए सामानों की खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के पूरेटीका निवासी तौफीक खान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परिवार के अन्य सदस्य तीन माह से पैतृक निवास बिहारशरीफ गए है। रात में गर्मी अधिक होने के कारण पड़ोसी के यहां वह सो रहा था। उसी बीच चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर एक नग सोने का हार, दो नग अंगूठी, एक जोड़ी जोड़ी सोने की बाली, लॉकेट, पांच जोड़ी चांदी के पायल, एक नग एलईडी टीवी, चांदी की मछली, चांदी की तस्तरी, चांदी का पनडब्बा, दो सीलिंग पंखा, एक नग एलपीजी सिलिंडर, चार टाइल्स कटर मशीन, 50 हजार नकद उठा ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर मामले की जांच की गई है। कोइरौना थाना क्षेत्र के सौनैचा गांव निवासी संजय प्रजापति ने बताया कि वह पानी टंकी सोनैचा के पास चाय-पान की दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। रात में गुमटी का ताला तोड़कर चोर लगभग 10 हजार के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed