फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Those who do not remove the encroachment will be fined: SDM

अतिक्रमण न हटाने वालों पर लगेगा जुर्माना:एसडीएम

Fri, 27 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Those who do not remove the encroachment will be fined: SDM
खमरिया नगर पंचायत के सभागार में अतिक्रमण की बैठक लेते एसडीएम बाबूलाल दुबे। संवाद - फोटो : BHADOHI
घोसिया। औराई तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत खमरिया के सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। हिदायत देते हुए अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण न हटाने वालों को चिह्नित कर जुर्माना वसूला जाएगा। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल सड़क सुरक्षा सप्ताह में अतिक्रमण के कारण सड़कों पर आवागमन के समय किसी तरह की दुर्घटना के जिम्मेदार अतिक्रमण करने वाले होंगे। सीओ रामलखन मिश्रा ने कहा कि हाईवे समेत नगर, ग्रामीण क्षेत्र से आवागमन करने वाले छोटी-बड़ी सड़कों का सहारा लेते हैं। दुकानदार पटरियों पर अतिक्रमण कर लेते हैं। अतिक्रमण के कारण स्कूल जाने वाले छात्रों, वाहनों, मरीजों के लिए एंबुलेंस, पुलिस वाहन आते-जाते समय अक्सर जाम लगता है, दुर्घटनाएं होती हैं। व्यापार मंडल की शिकायत पर मुख्य चौराहे से मजदूरों को हटाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नंदकुमार मौर्य, ईओ महेंद्र कुमार, सभासद राकेश द्विवेदी, उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, राजू मोदनवाल, मुरारी बरनवाल, शिवजी बरनवाल, मदन मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed