{"_id":"65283e5285648dd6880c41a4","slug":"thieves-stealing-goods-in-broad-daylight-in-gyanpur-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-4351-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ज्ञानपुर में दिनदहाड़े चोर उड़ा रहे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ज्ञानपुर में दिनदहाड़े चोर उड़ा रहे सामान
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर में इन उच्चकों का गैंग तेजी से सक्रिय है। स्थिति यह है कि पलक झपक नहीं रहा कि वे आंखों के सामने से ही लोगों के मोबाइल, गैजेट्स के अलावा साइकिल को भी गायब कर दे रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि इन सबके बाद भी पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी और एक भी चोर को अब तक पकड़ नहीं सकी है।
बृहस्पतिवार को उच्चकों ने दिनदहाड़े हरिहरनाथ मंदिर के पास से दो विद्यार्थियों की साइकिल उड़ा दी। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामापुर, लालानगर निवासी भानु और विकास बृहस्पतिवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडमिशन कराने आए थे। एडमिशन के होन के बाद वे बाबा हरिहरनाथ मंदिर के बाद साइकिल खड़ा कर र्शन करने गए थे। इस बीच नजर हटते ही उच्चकों ने दोनों विद्यार्थियों की साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी तरफ उच्चकों ने बुधवार महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत महेन्द्र पाल की मोबाइल चोरी कर ली। मोबाइल चोरी होने के बाद वे पुलिस कार्यालय पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके पहले चोरों ने हरिहरनाथ मंदिर परिसर से ही एक महिला की चेन गायब कर दी थी। स्थिति यह है कि नगर में हर दिन कहीं न कहीं से कुछ गायब होने की जानकारी मिलती रहती है। इसके बाद भी पुलिस की सक्रियता नहीं दिख रही। कहने के लिए हरिहरनाथ मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनात की गई है, लेकिन चोरी पर लगाम नहीं लग पा रहे है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। पुलिस सक्रिय भी है। कुछ चोर पकड़े गए हैं, जो बाहर हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।