{"_id":"64dd266cf1a86d6902016c54","slug":"thieves-entered-the-house-and-looted-jewelery-and-cash-worth-lakhs-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-1991-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: घर में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: घर में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी उड़ाए
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर कंठीपुर गांव में सोमवार की रात घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पर फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार उनकी पांच बहुओं के पूरे गहने चोर उड़ा ले गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपये है।
अरुण कुमार मिश्र की पत्नी किरन देवी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उनके परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। घर में केवल वे और उनकी बेटी रहती है। सोमवार की रात जब मां बेटी बरामदे में सो रहे थे। इस बीच अंदर के एक कमरे के ऊपर लगे रोशनदान में लगे लोहे की जाली को उखाड़ कर घर में घुसे चोर सास व पांच बहुओं के कमरे में रखा आलमारी तोड़ दिया। चोरों ने आलमारी खंगालते हुए उसमें रखे सोने, चांदी के जेवर पोस्ट आफिस के कागजात व 25 हजार नकद उठा ले गए। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई तो 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना पर फारेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि उनके पांच पुश्तों के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये है।
वही इस संबंध में कोतवाल सदानंद सिंह का कहना है कि सुबह मिले पहली तहरीर में ढाई लाख की चोरी दिखाया गया और रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद 40 लाख की चोरी की बात की जा रही है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।