फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves crossed two lakh jewelery by burglary

सेंधमारी कर चोरों ने पार किया दो लाख का आभूषण

Sat, 22 Oct 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed two lakh jewelery by burglary
चौरी थाना क्षेत्र के चकिया तिराहा स्थित दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने शुक्रवार की रात लगभग दो लाख रुपये के आभूषण को पार कर दिया। शनिवार को सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने जांच की। धनतेरस के एक दिन पूर्व चौरी बाजार में चकिया तिराहा स्थित उक्त दुकान में हुई घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन

बरदहां निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि चौरी बाजार में भदोही-वाराणसी से सटे चकिया तिराहा पर अरुण सिंह आभूषण भंडार चलाकर जीवन-यापन करता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को देर शाम दुकान को बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे और 665 किलोग्राम की आलमारी खोलकर डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण, 20 ग्राम सोने के आभूषणों को उठा ले गए। शनिवार को सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर अवाक रह गए।
विज्ञापन

आलमारी में आभूषण नहीं थे और सामान इधर-उधर बिखरे थे। आभूषणों का मिलान करने पर करीब दो लाख रुपये सोने और चांदी के गहने चोरी होना पाया गया। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच सकी। उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष दुबे ने नाराजगी जताई कि थाना और चौकी पुलिस दिन-रात गश्त करने का दावा करती है। बावजूद इसके चोर पुलिस को ही चुनौती देकर आए दिन छोटे-बड़े दुकानदारों के प्रतिष्ठानों में सेंधमारी, ताला तोड़ने में देर नहीं कर रहे हैं। आर्थिक मंदी में जब दुकानदार व्यापार कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना चाहते हैं, तब चोरों की हरकत नुकसान पहुंचाने कर उसी स्थिति में खड़ा कर देती है। जहां से व्यापारी वर्ग उठने का प्रयास करता है। चोरी की घटनाएं अंकुश लगाने की कौन कहे, इन दिनों राह चलते राहजनी, साइकिल, बाइक भी गायब होते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती। प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर यादव ने कहा आभूषण व्यापारी की तहरीर पर जांच कर लौटी है, लेकिन अभी तक न चोर हाथ लगे हैं न चोरी हुए आभूषण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed