फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves break into four shops on the same night

चोरों ने एक ही रात चार दुकानों में लगाई सेंध

Wed, 05 Aug 2020 03:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves break into four shops on the same night
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज नगर में ज्ञानपुर रोड स्थित चार दुकानों में मंगलवार रात सेंध लगाकर चोरों ने नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दवा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोयला-चूना और टेलरिंग मैटीरियल की दुकानों को निशाना बनाया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस मुआयना कर लौट गई। राममंदिर भूमिपूजन को लेकर अलर्ट मोड में भ्रमण कर रही पुलिस को कोतवाली और पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर चार दुकानों को खंगाल दिए जाने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

गोपीगंज इलाके में चोरी की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब पुलिस नगर में पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर रातभर चौकसी बरत रही थी। ज्ञानपुर रोड स्थित बघेल भवन के पीछे चोरों ने नकब सुजातपुर निवासी पत्रकार दीपक तिवारी के मेडिकल स्टोर से 55 हजार नकद और कुछ दवाएं, बांके की टेलरिंग मैटीरियल दुकान से 20 हजार कैश, कल्लू गुप्ता की दुकान से 1500 कैश और घमहापुर डेरवा निवासी श्यामजी गुप्ता की दुकान को कैश के लिए चोरों ने पूरी दुकान को अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आसपास के लोगों की जानकारी पर पहुंचे दुकानदार कैश बाक्स से पैसे गायब देखकर अवाक रह गए। जानकारी मिलने के बाद चौकी इंचार्ज दयाशंकर ओझा ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह ने कहा कि गश्त में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर चोरी की घटनाओं का शीघ्र ही पर्दाफाश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed