फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be direct admission in 11 postgraduate subjects

Bhadohi News: परास्नातक के 11 विषयों में होगा सीधे प्रवेश

Sat, 30 Sep 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
There will be direct admission in 11 postgraduate subjects
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए, एमएससी और एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को द्वितीय वरीयता सूची जारी कर दी। छात्र-छात्राओं को 11 विषयों में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि आठ विषय में मेरिट से सीटें आवंटित की जाएंगी। एक से तीन अक्तूबर आनलाइन फीस जमा होगी जबकि तीनव चार अक्तूबर को प्रवेश होगा।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर परास्नातक की कक्षाओं में मिशन एडमिशन शुरू हो चुका है। शनिवार को 19 विषयों में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची जारी की गई। जिसमें प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनो विज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र सहित कुल 11 विषयों में मेरिट का निर्धारण नहीं किया गया। इन 11 विषयों में छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश पा सकेंगे। इसी तरह भूगोल में 60.90 से 60.30 तक, हिंदी में 60.90 से 57.90 तक, गृह विज्ञान में 62.60 से 61.90 तक, वनस्पति विज्ञान में 64.10 से 63.50 तक, रसायन विज्ञान में 64.56 से 63.72 फीसदी, भौतिक विज्ञान में 63.06 से 61.11, जंतु विज्ञान में 68.40 से 67.70 तक, एमकाम में 61.76 से 61.16 फीसदी तक छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि द्वितीय वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राएं एक से तीन अक्तूबर तक गेटवे पर आनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश लेंगे। तीन और चार अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक अलग-अलग काउंटर पर काउंसलिंग होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आनलाइन आवेदन फार्म, हाईस्ककूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र को भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed