{"_id":"5e161abe8ebc3e87ff46d988","slug":"there-will-be-a-fire-on-the-post-of-general-secretary-bhadohi-news-vns5039921129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाए चुनाव: महासचिव पद पर होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाए चुनाव: महासचिव पद पर होगा घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक के चुनाव में बुुधवार को अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामचंद्र पांडेय ने नामांकन किया। जिससे अध्यक्ष के लिए अब धीरज शुक्ला और रामचंद्र के बीच सीधा मुकाबला हो गया जबकि महासचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। बृहस्पतिवार को जांच और शुक्रवार को नाम वापसी से प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सदानंद यादव, सदस्य प्रभुनाथ पाठक, विनीत कुमार श्रीवास्तव, मोहन लाल मिश्र और स्वामीनाथ मिश्र की देखरेख में बुधवार को नामांकन शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए रामचंद्र पांडेय ने नामांकन किया। चुनाव में अब महासचिव के लिए शशि कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार द्विवेदी, रमाशंकर यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुशील कुमार चौबे, शशि प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम नारायण प्रजापति, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में महेश मिश्रा, हरिओम बिंद, हंसराज यादव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पांच से 10 वर्ष में बृजेश कुमार उपाध्याय और रागिनी के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त सचिव के लिए तीन, वरिष्ठ कार्यकारिणी में सात और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए छह लोगों ने नामांकन किया है। आय-व्यय निरीक्षक के लिए एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। एल्डर्स कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल मिश्र ने कहा कि नौ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 10 को नाम वापसी की जाएगी। शुक्रवार को चुनावी तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी।