फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There were tears in memory of the first Ladlon

लाडलों की याद में थम नहीं रहे आंसू

Wed, 27 Jul 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 27 Jul 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
 कलेजे के टुकड़ों को खो चुके परिवारों के घरों में सभी के आखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चों की मौत से कैयरमऊ और मटियारी गांव में दूसरे दिन मंगलवार को सियापा छाया रहा। दोनों गांवों में गमगीन लोगों के घरों में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। महिलाओं के करूण रूद्रन से सभी की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को कैयरमऊ गांव में स्कूली वैन और ट्रेन की टक्कर में आठ मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। कैयरमऊ और मटियारी गांव के बच्चों की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दोनो गांव के सभी परिवार इस घटना को लेकर मर्माहत हैं। सात से 11 वर्ष के मासूम बच्चों की मौत ने पूरे गांव को ही सदमें में डाल दिया है। जिन परिवारों के चिराग बुझे हैं उन बच्चों की मां और दादी तो रोते-रोते बदहवास हो जा रही हैं। घटना के दूसरे दिन कैयरमऊ और मटियारी गांव में सियापा सा छाया है। गांव में पहुंच रहे लोगों को देख परिवार के सभी सदस्यों के करूण रूद्रन से लोगों की आंखे छलक जा रही हैं। दोनो गांव में ह्दय विदारक घटना को लेकर परिवार के लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लोग कभी अपनी किस्मत तो कभी वाहन चालक को कोस रहे हैं। 
विज्ञापन

इनसेट 
घटना में साजिश को लेकर सुगबुगाहट 
औराई। कैयरमऊ गांव में सोमवार को हुए ट्रेन हादसे को लेकर अब दबी जुबान से साजिश की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। चर्चा है कि वाहन चालक हर रोज पटरी के उस पार के बच्चों को लेने के बाद इस तरफ खड़े बच्चों को वाहन में बिठाता था, लेकिन सोमवार को ट्रैक के पहले खड़े बच्चों को बिठाकर उस तरफ ले गया। जिसमें तीन बच्चों में दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed