फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There was a current in the farm fence, a woman going to cut grass died

Bhadohi News: खेत की बाड़ में लगा था करंट, घास काटने जा रही महिला की गई जान

Tue, 17 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
There was a current in the farm fence, a woman going to cut grass died
ज्ञानपुर (भदोही)। नंदापुर गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे घास काटने जा रहीं अमरावती देवी (55) की करंट लगने से मौत हो गई। सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए बुद्धू बिंद अपने खेत के बाड़ में करंट प्रवाहित तार प्रतिदिन रात में जोड़ देता था, सुबह होते ही वह तार हटा लेता था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वह तार हटाना भूल गया था। इससे अमरावती देवी करंट की चपेट में आ गईं। गांव की कुछ महिलाएं खेत की ओर जा रहीं थीं तभी उन्होंने देखा कि अमरावती देवी खेत में बेसुध पड़ी है। महिलाओं ने उनके घर सूचना दी। परिवार के लोग खेत में पहुंचे। उसके बाद उसे लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी करंट से मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

इस बीच किसान बुद्धू बिंद को घटना की सूचना मिली। मौका देखकर वह तार हटा लिया। मृतका के परिजन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर मनीष द्विवेदी ने बताया कि किसान बुद्धू बिंद पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed