फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There should be an impartial investigation into the Ram Temple donation scam and an FIR should be lodged

Bhadohi News: राम मंदिर दान घोटाले की हो निष्पक्ष जांच, दर्ज हो प्राथमिकी

Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
There should be an impartial investigation into the Ram Temple donation scam and an FIR should be lodged
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राम मंदिर दान घोटाले को लेकर बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने जोर दिया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान और चढ़ावे में यदि कोई अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

पांडेय ने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर दंडित किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मामला केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और जनआस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता आवश्यक है। कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। इस मौके पर दीनानाथ दूबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दूबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, संतोष बघेल, नाजिम अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed