फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no water in Lathiya canal, crisis on irrigation of 800 acres of wheat

Bhadohi News: लठिया नहर में नहीं है पानी, 800 एकड़ गेहूं की सिंचाई पर संकट

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is no water in Lathiya canal, crisis on irrigation of 800 acres of wheat
लठिया नहर में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। नहर के किनारे 800 एकड़ में गेहूं की खेती पर संकट का बादल मंडराने लगा है। गेहूं की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित है, क्योंकि नहर में पानी न होने के कारण फसल प्रभावित होगी। तो उत्पादन पर इसका असर पडे़गा।
विज्ञापन

जिले में करीब 50 हजार हेक्टेयर रकबा में गेहूं की खेती होती है। इन दिनों गेहूं की फसल में बाल आनी शुरु हो गई है। ऐसे में फसलों को सबसे अहम जरूरत पानी की होती है, जो फसलों के लिए संजीवनी का काम करती है। समय से पानी न मिलने पर सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो सकती है। उत्पादन भी कम होगा। किसानों ने नहर विभाग से पानी छोड़ने की गुहार लगाई है। नहर के किनारे भाला, गिरिया, दत्तिपूर, बिगही, औसानपुर, कंदुई, लठिया, गोड़ापार, बरवा, सुरहन, अठगोड़वा आदि समेत करीब दो दर्जन गांव सटे है। इन गांव में अन्य गांव के किसानों के भी खेत है, पूरा खेत लगभग आठ सौ एकड़ में है। ज्ञानपुर पंप कैनाल से जुड़े नहर में पानी न होने से किसान परेशान है। किसान प्रमोद सिंह और जीत तिवारी ने बताया कि अब गेहूं के खेतों में पानी की जरूरत है, लेकिन नहर सुखी हुई है। किसानों ने नहर विभाग से पानी छोड़ने की मांग की है। एसडीओ आलोक रंजन बताया कि नहर में पानी छोड़ दिया गया है। एक से दो दिन में जिले के सभी नहरों में पानी पानी आ जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed