{"_id":"67fd55b157f990e57804502d","slug":"there-is-a-need-to-imbibe-the-ideals-of-ambedkar-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-124795-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी इलाकों में जयंती को लेकर उत्साह रहा। युवाओं ने आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई। डीघ ब्लॉक के बैरीबीसा गांव में शोभायात्रा निकली, जो बेरासपुर, गोपालपुर, बदरी, सेमराध, इनारगांव, केवलपुर, सुगंधपुर होते हुए फिर बीसा में पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें युवा, महिला और पुरूष डीजे की धुन पर झूमते रहे। इस मौके पर अमित कुमार, मनीष कुमार, बड़ेलाल, बच्चे लाल, महेश गौतम आदि रहे।
सुरियावां नगर में चेयरमैन विनय चौरसिया के नेतृत्व में आंबेडकर जयंती मनाई गई। उन्होंने दो करोड़ की लागत से बावन बीघा तालाब और सहुआईन तालाब के सुंदरीकरण की घोषणा किया। इस मौके पर रजनीश बघेल आदि रहे। गोपीगंज के सोनखरी, जोगनिका और थानीपुर गांव से बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर संदीप कुमार, गोलू, अजय, विकास, आकाश, शिब्बू,राजकुमार गौतम आदि रहे। मानव कल्याण समिति की ओर से वृद्धाआश्रम में जयंती मनी। यहां ज्ञानेंद्र, फतेह बहादुर सिंह, प्रदोष कुमार, राजन पंडा, गौरव श्रीवास्तव आदि रहे।
अमवामाफी में डीह बाबा के पास राजू, महेश कुमार, विमल, सुरेश गौतम ने आंबेडकर की जयंती मनाया। मोढ़ के चकचंदा चौराहे से कस्तूरीपुर तक आंबेडकी की मूर्ति की झांकी निकाली गई। इस मौके पर हरिनाथ गौतम, गुड्डू, संतोष यादव, जयनाथ गौतम आदि रहे। ऊंज के अकोढ़ा, रोही, मुंगरी, बिछियां, बनकट, नवधन, कुरमैचा, मुंगरहा में बाबा साहब की जयंती मर्नी। वक्ताओं ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महेंद्र सिंह राजन रहे। गांधी गांव में चंद्रूलाल चंद्राकर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर अश्वनी अग्रवाल, ज्योति नारायण गौतम, अनिल गौतम, बेचू गौतम, भरत गौतम आदि रहे। डीघ ब्लाॅक के शिवसेवकपट्टी, जमला,ओझापुर, रैयापुर, बसहीं, बेरवां, बारीपुर, केवटाही सहित दकई गांव में आंबेडकर की जयंती मनी।
विज्ञापन
युवा संगठन अध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। चौरी के कोल्हड़, दरूनहा, अनेगपुर, मई, जगदीशपुर गांव में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दाैरान अांबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई।