फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is a jam every day in Batasha Gali of Shekhar Azad Nagar of Suriyawan

Bhadohi News: सुरियावां के शेखर आजाद नगर की बताशा गली में आए दिन लग रहा जाम

Fri, 23 May 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is a jam every day in Batasha Gali of Shekhar Azad Nagar of Suriyawan
सुरियावां। वार्ड 11 शेखर आजाद नगर के पास लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा। फाटक गिरने के बाद आधे से एक घंटे तक जाम लगा रहता है। संकरी गली होने के साथ-साथ अतिक्रमण के कारण इसको लेकर काेई विकल्प नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत राजस्व विभाग की जिम्मेदारी का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है। सुरियावां नगर के वार्ड नंबर 11 शेखर आजाद नगर की बताशा गली संकरी है। गली के बीच रेलवे क्रासिंग है।
विज्ञापन

ऐसे में जब-जब यहां फाटक गिरता है, तब-तब लोगों की परेशानी बढ़ती है। कई बार तो दो से तीन गाड़ियां एक के बाद एक गुजरती हैं। इससे आधे से एक घंटे तक लोग परेशानी से जूझते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग मुख्य बाजार का मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सीधे जौनपुर जिले को जोड़ता है। संकरी गली और फाटक होने से जाम की स्थिति बनने पर बाइक सवार भी नहीं निकल पाते। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर राजस्व विभाग को अवगत कराया गया है। उनकी पैमाइश से अतिक्रमण की स्थिति से निजात मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed