फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Theft of thousands

पांच दुकानों का टूटा शटर, हजारों की चोरी

Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Theft of thousands
चौरी। भकोड़ा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने छह दुकानों के शटर का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह खबर होने पर दुकानदारों में खलबली मच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात भकोड़ा रेलवे फाटक के पास बने कटरा में चोरों ने सहज जन सेवा केंद्र, किराना, आभूषण और शौचालय की सफाई करने वालों की दुकानों के शटर का ताला तोड़ दिया। इसके अलावा इससे कुछ ही दूर पर स्थित एक निजी क्लीनिक का भी ताला तोड़ा गया। चोरों ने सभी कमरों से नगद सहित हजारों के सामान समेट लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार परेशान हो गए। भुक्तभोगी आलोक दुबे, अरविंद यादव, सूरज सेठ, अतुल पांडेय, पप्पू सिंह के अनुसार किराना की दुकान से 500 रुपये, क्लीनिक से 1400, आभूषण की दुकान से 30 ग्राम चांदी, सहज जन सेवा केंद्र से लैपटॉप सहित अन्य सामान और शौचालय सफाई करने वालों के कमरे से कुछ उपकरण और नगदी चोर उठा ले गए। उधर पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चौरी पुलिस ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed