फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Theft of lakhs from two places in two days

Bhadohi News: निकला दुलदुल और मेंहदी का जुलूस

Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from two places in two days
भदोही। नगर में सातवीं मुहर्रम को निकलने वाला नूरखांपुर मोहल्ले का दुलदुल का जुलूस रविवार को अकीदत और एहतराम के साथ निकला गया। नूरखांपुर से चल कर जुलूस आलमपुर और जल्लापुर के कुछ हिस्से में भ्रमण करते हुए बड़े कब्रिस्तान पहुंच कर समाप्त हुआ। रास्ते में अकीदतमंदों ने दुलदुल की अगवानी की और दूध जलेबी खिलाया। जुलूस के साथ सुरक्षा में पुलिस भी रही।
विज्ञापन


परंपरागत रूप से दोपहर लगभग दो बजे सफेद घोड़े को नहला धुलाकर बाजे-गाजे के साथ दुलदुल का जुलूस रवाना हुआ। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। डीजे पर नात बजाते बाजे गाजे के साथ दुलदुल को पहले मोहल्ले में भ्रमण कराया गया। इसके बाद आलमपुर, जल्लापुर, फरीदन पोखरा आदि होते हुए देर शाम को मोहल्ले के बड़े कब्रिस्तान पहुंच कर जूलूस का समापन किया गया। जुलूस में करबला के शहीदों की शान में कलाम पेश करते लोग चल रहे थे। रास्ते में अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत और नजराना पेश किया। सुरक्षा में पुलिस भी साथ चल रही थी। जुलूस में शमशाद अंसारी टिल्लू, सभासद इबरार अंसारी, वकील डिसाइनर, सैफ अंसारी, शिबरन अंसारी, जहिम अंसारी, जुनैद अंसारी, आमिर अंसारी, अफसर अंसारी, मुन्ना खान, आबिद अंसारी, चुन्ना अंसारी, आयेम अंसारी, लारेब अंसारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


भदोही नगर में परंपरागत रूप से सातवीं मुहर्रम को ही पश्चिम तरफ मोहल्ले से मेंहदी का जुलूस भी रविवार को निकाला गया। शाम को निकले जुलूस मेंहदी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान अकीदतमंदों ने शिरनी नज्र कर फातेहा पढ़ी। फूलों से सजी मेंहदी लेकर लोग यादे हुसैन में मर्सिया और मनकबत पढ़ते हुए लिप्पन तिराहा, गजिया ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए पायल टाकीज, मलिकाना, पंचभैया, गौरियाना, जमुंद, अंबर नीम, कटरा बाजार, कजियाना से तकिया कल्लन शाह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed