{"_id":"5df7c4068ebc3e87ec7ff665","slug":"theft-in-mobile-shop-bhadohi-news-vns50015981","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनशेड हटाकर मोबाइल की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड हटाकर मोबाइल की दुकान में चोरी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में रविवार की रात टीन शेड हटाकर चोरों ने मोबाइल की दुकान से हजारों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार जब आया तो अंदर सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक और स्वाट टीम ने मौका-मुआयना किया। चोरी की घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी। भदोही- ज्ञानपुर मुख्य मार्ग पर हुई घटना से तमाम सवाल खड़े होने लगे हैं।
जोरईं गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव पटेल नगर में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह रविवार को देर शाम दुकान बंदकर घर चला गया। सोमवार को सुबह दुकान पहुंचा और जब खोला तो अंदर से सभी मोबाइल गायब थे। बताया कि चोर टीनशेड को हटाकर छत के रास्ते अंदर घुसे और करीब छह लाख तक के मोबाइल सेट उठा ले गए। चेरी के बाद पीछे का दरवाजा भी तोड़ दिया। तहरीर मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी कालू सिंह और कोतवाली प्रभारी चित्रकूट पुरी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। करीब एक घंटे तक मौके पर फोरेंसिक टीम डटी रही। एक-एक बिंदु को तलाशती रही। सीओ ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेनरोड पर हुई चोरी से पुलिस की उदासीनता सामने आ गई। एसपी के निर्देश के बाद भी रात्रि में पुलिस गश्त नहीं बढ़ी। इससे चोरों के हौसले बुलंद है। पूर्व में हुई चोरी की एक भी घटना का खुलासा न होना भी चोरों को ऐसी घटनाएं करने में प्रेरित करता है।