फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury drops by 6 degrees due to rain; waterlogging in markets

Bhadohi News: बारिश से 6 डिग्री लुढ़का पारा, बाजारों में जलभराव

Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by 6 degrees due to rain; waterlogging in markets
ज्ञानपुर नगर में सुबह के समय हो रही बरसात। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में चार दिनों की बारिश के येलो अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को पूरा दिन रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से अधिकतम तापमान 33 डिग्री से छह डिग्री गिरकर 26 डिग्री पर लुढ़क गया। बारिश के बाद बीते दो सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में परेशानियां बढ़ीं हैं। कई इलाकों में बिजली कटौती की शिकायत मिली है। वहीं ग्रामीण बाजारों में जलभराव से लोगों का व्यापार प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में जिले में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले तीन से चार दिन बारिश का एलो अलर्ट है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार के अनुसार बंगाल के खाड़ी पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। बुधवार को दिन में तो धूप रहा, लेकिन शाम को बदले मौसम के बाद देर रात से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

वहीं दिन में सुबह सात से नौ के बीच झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें भी मिलना शुरू हो गई। बारिश का क्रम पूरा दिन रुक-रुक कर जारी रहा। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सीतामढ़ी, जंगीगंज, भदोही, सुरियावां, चौरी, नईबाजार, घोसिया, खमरिया समेत पूरे जिले में बारिश का क्रम बना रहा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि 24 घंटे में कुल 23 मिमी बरसात हुई। आगामी तीन से चार दिन बारिश का क्रम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed