फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a trap

Bhadohi News: युवक ने फंदे से लटक कर जान दी

Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a trap
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक 27 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसे परिजन नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के किशुनदेवपुर निवासी रामसिंह मौर्या के दो बेटे और दो बेटियां हैं। नीरज मौर्या (27) दूसरे नंबर की संतान था। वह घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार हर दिन की तरफ सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच नीरज घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा और पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह कोई नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed