{"_id":"6847286de046414fd10e3461","slug":"the-x-ray-machine-stops-working-when-there-is-a-power-failure-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-127233-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिजली गुल होते ही बंद हो जाती है एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिजली गुल होते ही बंद हो जाती है एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सौ शय्या अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल खराब है। परिसर में ही टीबी अस्पताल है। जहां बिजली गुल होते ही डिजिटल एक्स-रे मशीन बंद हो जाती है। इससे मरीजों को परेशानी होती है।
अस्पताल में दो डिजिटल एक्स-रे मशीन है। एक ओपीडी भवन में तो दूसरी टीबी अस्पताल में। यहां रोजाना 25 से 30 मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। सौ शय्या अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। टीबी अस्पताल में जेनरेटर न होने से बिजली कटने पर फिजियोथेरेपी, लैब, एक्स-रे मशीन बंद हो जाती है। बिजली आने तक मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
वहीं, अस्पताल के ओपीडी भवन में जेनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन यहां का एक्स-रे मशीन 10 महीने से खराब है। साल 2024 में आकाशीय बिजली गिरने से एक्स-रे मशीन खराब हुई थी। जिसे अभी तक नहीं बनवाया जा सका है। मरीजों की समस्या को देखते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक के निर्देश पर टीबी अस्पताल का एक्स-रे मशीन सभी मरीजों के लिए खोल दिया गया है।