{"_id":"69543343515394d3df07e02a","slug":"the-west-wind-blew-at-a-speed-of-11-kmh-and-sunshine-appeared-for-two-hours-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-136885-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा, दो घंटे के लिए निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 11 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा, दो घंटे के लिए निकली धूप
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज रोज-रोज बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। बर्फीली हवा के कारण लोग दिनभर ठिठुर रहे हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक जिले में कोहरा घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद कोहरा छटना शुरू हुआ। दोपहर 12 से 2 बजे तक धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी देर के लिए राहत महसूस की। इसके बाद 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलनी शुरू हो गई। इस कारण शाम के चार बजते ही फिर से गलन बढ़ गई। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। दिसंबर महीने का अंतिम सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पछुआ हवा के प्रभाव के कारण गलन बढ़ी है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम 14.6 डिग्री रहा। बुधवार को भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।