फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The water board claims, deficiencies have been corrected; the municipality said, fill the water in the presence of officials

Bhadohi News: जल निगम का दावा, कमियां कर दी गईं ठीक पालिका बोली, अफसरों की मौजूदगी में भरें पानी

Sat, 04 Apr 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The water board claims, deficiencies have been corrected; the municipality said, fill the water in the presence of officials
गोपीगंज पसियान मोहाल में शो पीस बनी पानी टंकी। संवाद
गोपीगंज। पसियान मोहल्ले में 90 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी से ट्रायल के दौरान पानी रिसाव होने से नगर पंचायत ने कार्यदायी संस्था जल निगम से हैंडओवर लेने से इन्कार कर दिया है। दो विभागों के फेर में फंसी में परियोजना का लाभ 60 हजार लोगों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

6 लाख लीटर की क्षमता वाली इस पानी की टंकी का निर्माण जल निगम ने साल 2023 में कराया था। ट्रायल के दौरान रिसाव होने लगा। जल निगम के एक्सईएन राजबली का दावा है कि वह कमियों को ठीक कर चुका है। जबकि पालिका के ईओ रामबदन यादव का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में पानी भरा जाए। तब हैंडओवर लेंगे। गोपीगंज के पसियान मोहल्ले में साल 2021 में तत्कालीन डीएम के अनुमोदन पर करीब 90 लाख की लागत से पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन

निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को मिली थी। नगर पालिका ने 15वें वित्त के मद से दो किश्तों में भुगतान भी कर दिया था। साल 2023 में जब नवनिर्मित टंकी बनी तो ट्रायल के दौरान रिसाव होने की बात सामने आई तो पालिका प्रशासन ने जल निगम को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed