{"_id":"67f2cd1b03d10266b306c896","slug":"the-watchman-was-murdered-for-stealing-the-solar-panel-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-124446-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सोलर पैनल चोरी करने के लिए हुई थी चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सोलर पैनल चोरी करने के लिए हुई थी चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के चौकीदार की हत्या के मामले में ढाई महीने बाद पुलिस ने संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है।
पुलिस के अनुसार चौकीदार की हत्या कॉलेज में लगे सोलर पैनल चुराने के लिए हुई थी।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संदिग्धों की पहचान करने वालों को एक लाख रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है। 12 जनवरी 2025 की रात में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छत पर कॉलेज के चौकीदार हीरालाल पटेल निवासी कुनबीकर की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन ठोस सबूत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। करीब ढाई महीने से अधिक समय के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले संदिग्ध की पहचान पुलिस नहीं कर पाई है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चौकीदार की हत्या कॉलेज में लगे सोलर पैनल की चोरी करने के लिए की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दे रहा है। संदिग्ध की पहचान करने वालों को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उसक नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।