फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wait is over, pure water will reach four thousand houses

Bhadohi News: इंतजार खत्म, चार हजार घरों में पहुंचेगा शुद्ध पानी

Tue, 18 Mar 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, pure water will reach four thousand houses
ज्ञानपुर। जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों के चार हजार घरों में जल्द ही शुद्ध पानी पहुंचेगा। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत करीब छह साल पूर्व 10 करोड़ 90 लाख की स्वीकृत आठ पेयजल परियोजनाएं पूर्ण हो गई है। अप्रैल से परियोजनाओं से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले की लगभग 16 लाख की आबादी में चार लाख के आसपास अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। इसमें 90 फीसदी शहरी इलाकों में आबाद हैं। भदोही, घोसिया, खमरिया, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां जैसे क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी अधिक है। नगरीय इलाकों में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की तरफ से बेहतर पानी आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन हर घर तक पानी नहीं पहुंच पाता। इससे लोगों को दिक्कत होती। दूषित पानी की आपूर्ति होने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानी होती है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत साल 2018-19 में जिले के अल्पसंख्यक इलाकों में आठ पेयजल परियोजनाओं को स्वीकृत दिया।
विज्ञापन

शुरूआत में पहली किस्त मिलने के बाद बजट न आने से परियोजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई, लेकिन 2022 के बाद लिखापढ़ी होने पर बजट मिला तो काम आगे बढ़ा। दिसंबर 2024 तक पूर्ण होने वाली यह परियोजनाएं तीन माह विलंब से पूरी हो गई। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही अल्पसंख्यक बस्तियों में पेयजल समस्या खत्म हो जाएगी। इकाई स्थापित करने पर आने वाले खर्च का आधा पैसा केंद्र तो आधा राज्य सरकार ने दिया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि काम पूर्ण कर दिया है। 31 मार्च तक वह विभाग को हैंडओवर कर देंगी। एक करोड़ 31 लाख से लेकर दो करोड़ 25 लाख की लागत की सभी परियोजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं से शुरू होगी पानी की आपूर्ति
ज्ञानपुर। भदोही के दुलमदासपुर में पाइप पेयजल योजना, औराई के मोहम्मदपुर में पाइप पेयजल योजना, पल्हैयां पेयजल योजना, कोल्हण पेयजल योजना, हिंछनपुर पेयजल योजना, चकमसूद पेयजल योजना, माधोपुर पेयजल योजना, अर्जुनपुर पेयजल योजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed