फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wait is over, 1.22 lakh children will receive DBT on July 8

Bhadohi News: इंतजार खत्म, आठ जुलाई को 1.22 लाख बच्चों की होगी डीबीटी

Tue, 07 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, 1.22 lakh children will receive DBT on July 8
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों का इंतजार खत्म हो गया। आठ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से 1200-1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में भेजेंगे। जिससे जिले के एक लाख 22 हजार 250 बच्चे लाभान्वित होंगे। पैसा आने पर बच्चे निशुल्क ड्रेस, बैग, जूता, मोजा की खरीदारी कर सकेंगे। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें एक लाख 33 हजार 316 बच्चे अभी तक पंजीकृत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत अब तक करीब 25 हजार नए बच्चों का प्रवेश हुआ है। इसके अलावा दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों का डेटा पहले से फीड है। अप्रैल में शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद से ही बच्चों का डाटा सुधारा जा रहा है। गर्मी की छुट्टी के बाद दुबारा विद्यालय खुल गए।
विज्ञापन

एक जुलाई से विद्यालयों में पूरी क्षमता से बच्चे आने लगे हैं। नए नामांकन वाले बच्चे अब भी दूसरे यूनिफार्म में ही विद्यालय पहुंच रहे हैं। अब उनको नया ड्रेस खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आठ जुलाई को सीएम डीबीटी की रकम जारी करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि एक लाख 22 हजार 250 प्रोन्नत बच्चों का डाटा अपलोड किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिला स्तर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। यहां पर करीब 50 से अधिक शिक्षकों को कैशलेस कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed