{"_id":"56fecfcc4f1c1bb849f00105","slug":"the-villagers-on-the-collectorate-bhrachi-ajiteshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरैची के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहरैची के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
नए कोटा की दूकान आवंटित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां विकास खंड के बहरैची गांव में नए कोटा की दूकान आवंटित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोटा आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कोटे की दूकान चार साल से निरस्त है। प्रशासन की ओर से तीन किमी दूर भोरी गांव में कोटा अटैच किया गया है। इससे यहां के कार्डधारकों को अनाज और केरोसिन लेने के लिए तीन किमी दूर जाना पड़ता है। कुछ लोग तो भोरी जाकर केरोसिन, अनाज और चीनी प्राप्त करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग दूरी अधिक होने से नहीं पहुंच पाते। विभागीय स्तर से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में अनुज, पिंटू, दीपक मिश्रा, श्री प्रकाश, उमाशंकर, शंभूनाथ, राकेश, राजकुमार, विनय तिवारी, गोरेलाल मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे।