फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The valor of the Indian Army was praised by taking out a Tiranga Yatra

Bhadohi News: तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेना के शौर्य का किया बखान

Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The valor of the Indian Army was praised by taking out a Tiranga Yatra
भदोही। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय सेना के शौर्य की सराहना के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान जय जवान, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एकमा तिराहे पर सायं जुटे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले भारतीय सेना के शौर्य का बखान किया। इसके बाद सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर मेन रोड अजिमुल्लाह चौराहे की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

रास्ते में आपरेशन सिंदूर का बखान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिए। कहा कि हम लोग प्रधानमंत्री के आभारी हैं जिन्होंने दृढ़ संकल्प दिखाया और पहलगाम आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान पर हमले से दिया। लोगों ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि हमने परमाणु हथियार संपन्न देश पर जबरदस्त सैन्य कार्रवाई की और उसके आतंकी ठिकाने तबाह किए। तिरंगा यात्रा निकाले लोगों ने सिंधु जल समझौते को तोड़ने को सही कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।
यात्रा में प्रियंका जायसवाल, लालता सोनकर, राजीव मोदनवाल, विनोद सोनकर, अजय दूबे, प्रिय श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, प्रिंस गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, आशीष चौहान, प्रदीप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed