फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The third day was the low , continuing the Merit

तीसरे दिन कम हुआ प्रवेश, दूसरी मेरिट जारी

Fri, 04 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 04 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
The third day was the low , continuing the Merit
पहले दिन अशांति होने से अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बृहस्पतिवार को मौका दिया गया था। लेकिन काउंसलिंग के लिए बहुत कम अभ्यर्थी पहुंचे। 
विज्ञापन


कालेज में संचालित स्नातकोत्तर के कुल 19 विषय में अब तक 30 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों का प्रवेश हो चुका है। आठ प्रायोगिक और 11 गैर प्रायोगिक विषय में कुल लगभग 12 सौ सीटों पर प्रवेश होना है।

केएनपीजी के प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सामान्य वर्ग की प्रथम मेरिट से बृहस्पतिवार को प्रवेश समाप्त हो गया। शुक्रवार से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का द्वितीय मेरिट से प्रवेश लिया जाएगा। जिस पर चार और सात सितंबर को काउंसलिंग कराई जाएगी। सात सितंबर को एक बजे के बाद प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद अगली सूची आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए जारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वितीय मेरिट की सूची कालेज की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट केएनजीपीजीसी डॉट इन पर देख सकते हैं। सामान्य मेरिट से 50 फीसदी अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। जबकि शेष सीटें आरक्षित वर्ग के लिए हैं। प्राचार्य ने मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को समय से पहुंचकर काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed