फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The temperature rose four degrees, suffering

चार डिग्री चढ़ा तापमान, बेहाल

Tue, 28 Jun 2016 01:21 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 28 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose four degrees, suffering
भीषण गर्मी में सोमवार को ज्ञानपुर नगर में कुछ इस तरह से जाते दिखे राहगीर। - फोटो : bhadohi
जिले के आसमान से मानसूनी बादल भटक गए हैं। 21 जून को पहली बारिश हुई थी। इसके बाद तापमान का चढ़ना उतरना जारी है। मौजूदा समय में तो लोग गर्मी और तपन से इस कदर बेहाल हैं कि अब उनकी निगाहे झमाझम बारिश का शिद्दत से इंतजार कर रही हैं। सोमवार को जिले के तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब लोगों को इंतजार है तो बस झमाझम बारिश का ताकि इस गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन


यूपी में मानसून आने के सटीक समय पर झूमकर हुई बारिश से लोगों में जगी बेहतर मानसून की उम्मीद पिछले छह दिनों से आसमान से बरस रही आग के बीच फिर से डिगने लगी है। आषाढ़ में बारिश की रिमझिम फुहारों की बजाए आसमान से प्रचंड धूप कहर बरपा रही है। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच जनजीवन बेपटरी हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दो दिनों की अपेक्षा लगभग चार डिग्री अधिक था। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और आम लोगों में हाहाकार मचा है। वह गर्मी से बचने के लिए हर जतन कर रहे। लेकिन गर्मी से फिल हाल राहत मिलती नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं भी जनजीवन को राहत नहीं प्रदान कर सकीं। धूप की तल्खी सड़कों पर चलने वाले लोगों को जेठ का एहसास कराती रही। उमस के चलते कूलर और पंखे सभी बेअसर हो गए हैं। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान आर्द्रता का प्रतिशत थोड़ा घटकर 55 फीसदी पर आ गया था। धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों की पेशानी पर भी मौसम की इस बेरुखी ने बल डालना शुरू कर दिया है।
हालांकि जानकारों का मानना है कि अभी दो-चार दिन का समय दिया जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी यही स्थिति रही तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। चूंकि रोपाई में ही देर हो गई तो धान की खेती लगातार पिछड़ती चली जाएगी।


कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी ने बताया कि इस समय धान की खेती के लिए बारिश की जरूरत है। अगर बारिश होती तो धान की रोपाई कर दी जाती। तमाम किसान बारिश के इंतजार में ही रुके हैं। हालांकि पिछले दिनों की बारिश के बाद सब्जी की फसल के लिए यह बारिश अब तक ठीक है। वैसे उम्मीद है कि जल्द बरसात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed