फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The temperature dropped by two degrees at night

Bhadohi News: रात में दो डिग्री गिरा तापमान

Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees at night
ज्ञानपुर। जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। सोमवार को दिनभर धूप जरूर खिली रही, लेकिन मौसम में नमी का असर बना रहा। जिसके कारण दिन का तापमान तो 34.6 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन रात का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को रात का तापमान 21 डिग्री रहा। ृ़रविवार की अपेक्षा सोमवार को रात का तापमान दो डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले एक से दो दिन में फिर से मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में बीते कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का असर बना हुआ है। चार दिन पहले ही आंधी और बूंबाबांदी से किसानों की फसल को हल्का नुकसान हुआ था, लेकिन रविवार की सुबह आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया। सोमवार को मौसम रविवार की अपेक्षा काफी साफ रहा और दोपहर में धूप भी तेज रही, लेकिन रविवार को हुई बारिश और हवाओं में नमी का असर सोमवार को रहा। दोपहर होते-होते धूप काफी तेज हो गया। इस बीच कुछेक जगहों पर हल्के बादल रहे। धूप का असर तल्ख तो नहीं रहा, लेकिन सड़कों पर निकलने पर पहले लोग गमछा इत्यादि लेकर ही निकले। शाम होते ही मौसम एक बार फिर सामान्य हो गया, लेकिन हल्के उमस का असर देखा गया।
विज्ञापन

मौसम में काफी उतार-चढ़ाव के कारण एक तरफ जहां किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार की अपेक्षा सोमवार को दिन में हल्का उछाल देखा गया। वहीं रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन हो सकता है। उन्होंने सोमवार को दिन का तापमान 34.6 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवाओं की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed