{"_id":"6ad3cc5f3e911b539d0113ba","slug":"the-team-consisting-of-chanchal-anjali-khushi-and-varsha-emerged-victorious-in-the-rangoli-competition-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-150227-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रंगोली प्रतियोगिता में चंचल, अंजली, खुशी और वर्षा की टीम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रंगोली प्रतियोगिता में चंचल, अंजली, खुशी और वर्षा की टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगाली। स्रोत- कालेज
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प-विकसित भारत अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नवभारत निर्माण टीम की चंचल सरोज, अंजली पांडेय, खुशी उपाध्याय, खुशी पांडेय व वर्षा पांडेय प्रथम रहीं।
प्राचार्य प्रो. माया ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना की। कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने सेवा-भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
संयोजक डॉ. शिखा तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सेवा ही संकल्प टीम की गुंजा, उजाला यादव, तुलसी रहीं। वहीं तृतीय स्थान पर संकल्प से समृद्धि टीम रोशनी मोदनवाल, अंजली विश्वकर्मा, शबनम, संजीवनी पाल रहीं। सभी को सम्मानित किया गया। बताया कि निर्णायक मंडल में डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह, डॉ.अमित तिवारी व पूनम द्विवेदी रहीं। कार्यक्रम में डॉ. रुस्तम अली, डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय, डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ.विनोद कुमार भारती, डॉ.दिलीप कुमार बौद्ध, डॉ.सुजीत कुमार सिंह, बृजेश कुमार एवं आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।