फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The student committed suicide by jumping into the well

Bhadohi News: मां की डांट से नाराज छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान

Tue, 01 Oct 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The student committed suicide by jumping into the well
गोपीगंज(भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में रविवार की रात मां की डांट से नाराज इंटर की छात्रा कोमल (16) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सोमवार की सुबह घर में न दिखने पर परिवार वालों ने खोजबीन की। घर के पास ही स्थित कुएं के जगत पर चप्पल दिखने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

जखांव गांव निवासी शोभनाथ बिंद की बेटी कोमल गोपीगंज के एक निजी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। रविवार की शाम को परिवार वालों के साथ खाना आदि खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार को सुबह जब घर में नहीं दिखी तो परिजन उसकी तलाश में लग गए। कुएं के जगत पर उसका चप्पल दिखा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम, फायर विग्रेड के लोग पहुंच गए। पुलिस ने रामपुर गंगा घाट से गोताखोर को बुलवाया। गोताखोर लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद डूबी छात्रा के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा और रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि छात्रा एक भाई दो बहन में छोटी थी और कक्षा 11 की छात्रा थी। परिवार वालों के मुताबिक छात्रा ने शाम को सब्जी बनाई थी। उसकी मां ने बस इतना कह दिया कि बिटिया ऐसे सब्जी बनईबू त ससुराल में बुराई होई जाए। जिसको लेकर वह नाराज हो गई। परिजनों ने आशंका जताई कि उसी से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed