फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The strike by auto drivers , passengers suffering

आटो चालकों ने की हड़ताल, यात्री परेशान

Thu, 19 Mar 2015 02:08 AM IST
The strike by auto drivers , passengers suffering
The strike by auto drivers , passengers suffering Updated Thu, 19 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
The strike by auto drivers , passengers suffering
खास कर परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क पर खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


 इसकी जानकारी होने पर यातायात निरीक्षक मौके पर पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उचित आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराया।


आटो चालकों का आरोप है नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से आटो स्टैंड का चार्ज लिया जाता है लेकिन उन्हें सुविधा नहीं दी जाती है।

ज्ञानपुर और गोपीगंज के आटो स्टैंड के समीप के दूकानदार स्टैंड पर आटो खड़ी करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। आए दिन उनके आटो की हवा निकालने से लेकर अन्य उपकरण को निकाल लेते हैं। इससे उनको काफी परेशान होना पड़ता है।

जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से इसको लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जाती। बुधवार को दिन भर आटो न चलने से ज्ञानपुर रोड और दुर्गागंज तिराहे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गोपीगंज और ज्ञानपुर जाने के लिए लोग बस और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से परीक्षा देने के लिए निकले छात्र और छात्राओं को हुई। बाइक न होने से वाहन से परीक्षा केंद्र जाने वाले परीक्षार्थी आटो चालकों के हड़ताल से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक रामजीत यादव ने देर शाम आटो चालकों को समझाकर हड़ताल को समाप्त कराया। इससे पूर्व ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग के गिरधरपुर के पास नाराज आटो चालकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध जताने वालों में केके यादव, राजेश मिश्रा, संतोष कुमार, लल्लू शर्मा, अशोक पाल, नेता यादव, रीशू यादव, सर्वेश पाठक आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed