फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The storm destroyed many bigha crop

तूफान से कई बीघे फसल चौपट

Tue, 03 Mar 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 03 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
The storm destroyed many bigha crop
मौसम के बदले मिजाज के बाद रविवार की रात चक्रवाती तूफान और झमाझम बारिश से सैकड़ों बीघे फसल चौपट हो गई। तेज हवाओं से खेतों में लगभग तैयार हो चुकी गेहूं, सरसो, अरहर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। आसमान में बादलों की लगातार उपस्थिति से किसानों की चिंताए बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


शनिवार की रात हल्की बूंदाबांदी होने के बाद रविवार को दिन में भी बूंदाबांदी जारी रही। रविवार की देर रात में बारिश तेज हुई तो चक्रवाती तूफान भी चलने लगा।
विज्ञापन


तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेतों में तैयार गेहूं, अरहर, सरसो की फसल गिर गई। जिससे गेहूं में पड़ने वाले दाने पर खासा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम साफ न हुआ तो गिरे हुए फसल में तरह-तरह के रोग भी लगने लगेंगे। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। आसमान में लगातार बादलों की दस्तक किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है।

तूफान के चलते मोढ़, सुभाषनगर, गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, औराई, महराजगंज, चौरी समेत अन्य इलाकों में फसल गिर गई है।

सुरियावां संवाददाता के अनुसार, रविवार की रात में तेज हवाओं के संग बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। जिससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।


 किसान पारसनाथ उपाध्याय ने कहा कि चक्रवाती तूफान के चलते करीब पचास फीसदी पैदावार कम हो जाएगी। गेहूं का बीज अभी पूर्णतया तैयार नहीं हो सका है। 

उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य ने कहा कि तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। मौसम जल्द नहीं खुला तो परेशानी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed