फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The state rejuvenated in four years

चार साल में सूबे का हुआ कायाकल्प

Fri, 19 Mar 2021 07:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
The state rejuvenated in four years
प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में विकास प्रदर्शनी एवं गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने सरकार के चार साल के विकास कार्यों को गिनाया। कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। सूबे के पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जो काम तीन से चार दशक में नहीं कर सकीं उसे भाजपा सरकार ने चार साल में पूर्ण किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर क्षेत्र में काम हो रहा है। कोरोना काल के बाद भी हर हाथ को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने पहल की। उन्होंने विधानसभावार हुए विकास कार्यों की बनी पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान पांच लाभार्थी को ट्राईसाइकिल, पांच निराश्रिम पेंशन की लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था के 22 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया गया। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में सात लाभार्थियों, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दो लाभार्थियों को टूल कीट वितरण किया। पांच स्वयं सहायता समूह को एक लाख का ऋण स्वीकृति पत्र दिया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री संग विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विकास प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया। संचालन राकेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एसडीएम चंद्रशेखर, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रदीप सिंह आदि रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, डीघ के बजापट्टी गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकार के चार साल पूर्ण होने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर राजन शुक्ल, केशव मिश्र, राजीव यादव, अभिषेक शुक्ल, मुकेश, सिद्धार्थ, मंगेश प्रजापति, शिवचंद, शारदा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed