फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The siege of the supply inspector

आपूर्ति निरीक्षक का ग्रामीणों ने किया घेराव

Thu, 14 Jul 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 14 Jul 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
The siege of the supply inspector
औराई क्षेत्र के जयरामपुर में कोटे की दूकान की शिकायत के दौरान ग्रामीणों की शिकायतें सुनते आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह
 पात्र गृहस्थी कार्ड बनाने में धांधली की शिकायत थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्ड में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए औराई क्षेत्र के जयरामपुर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के आवास पर प्रदर्शन किया। सत्यापन के लिए पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक का भी ग्रामीणों ने घेराव किया। आपूर्ति निरीक्षक के जांच करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन



जयरामपुर के ग्राम प्रधान कांता कोठारी के आवास पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष धमक पड़े। आरोप लगाया कि गांव के दोनों कोटेदार और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से मनमानी ढंग से पात्र गृहस्थी का कार्ड बनाया गया। इससे जरूरतमंद सरकार की योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि गांव में तीन माह से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। उसी दौरान सत्यापन के लिए पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह को भी ग्रामीणों ने व्यथा सुनाई। आपूर्ति निरीक्षक के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अविलंब पात्र गृहस्थी कार्ड बनाने और अनाज वितरण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कलावती देवी, नगीना, शमशाद अली, नीतू, शहजादे, सुखदेई, सोनाली, मीना देवी, चमेला, कलीमा, सीता, सुमन, आजाद, मैना, उर्मिला, निर्मला, पुष्पा सहित कई लोग रहे। वहीं दूसरी ओर आपूर्ति निरीक्षक पकंज सिंह ने कहा कि गांव की पासी बस्ती के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। पात्र गृहस्थी में जिन लोगों का नाम छूटा है, उसे संशोधित कराकर शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed