{"_id":"b6ea7fcd52cb3b2390445bf78ec4845b","slug":"the-siege-of-the-bjp-district-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष का किया घेराव
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को चकवा मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय का घेराव किया। तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष को सौंपा।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की संस्था एनसीटीई प्रदेश के शिक्षामित्रों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। प्रदेश भर के शिक्षामित्र प्रधानमंत्री के वाराणसी में किए वायदे को याद कराते हुए डाक के माध्यम से पत्र भेजा जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि शिक्षामित्रों के हित में वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने समायोजन को अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया था। विरोध जताने वालों में महेंद्र कुमार, रामदास, दशवंत लाल, सुभाष तिवारी, शशिकांत, संजय पांडेय, अरशद अंसारी आदि रहे।