फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The sharp erosion in Ganga

गंगा में कटान हुई तेज 

Wed, 17 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 17 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद गंगा का जलस्तर सोमवार की देर रात से फिर बढ़ना शुरू हो गया। जलस्तर बढ़ते ही छेछुआ- भुर्रा गांव में कटान तेज हो गई है। इसको लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर गत एक पखवारे से लगातार बढ़ रहा था। 12 अगस्त को अधिकतम 77.720 मीटर पहुंचने के बाद जलस्तर स्थिर हो गया था। इससे लोगों ने राहत की संास ली थी, लेकिन 15 अगस्त की रात करीब 12 बजे से जलस्तर फिर             बढ़ने लगा। 
विज्ञापन

सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के मुताबिक मंगलवार को शाम पांच बजे तक जलस्तर 77.100 मीटर तक पहुंच गया। 17 घंटे में जलस्तर में 65 सेमी तक की बढ़ोतरी से कटान तेज हो गई है। 
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते जलस्तर से छेछुआ-भुर्रा गांव में खेती की जमीन गंगा में समाने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, उसी तरीके से बढ़ता रहा तो छेछुआ-भुर्रा के अलावा तटीय इलाकों के गांवों में लोगाें की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed