फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The second report of DPO is also positive

डीपीओ की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Sun, 11 Oct 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
The second report of DPO is also positive
ज्ञानपुर। पीजीआई में भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सोमवार को उनकी तीसरी रिपोर्ट आएगी। 11 दिन पूर्व वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। रविवार को स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 नए संक्रमित मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1750 हो गई। 15 संक्रमित स्वस्थ होकर घर आए, जिससे 135 ही एक्टिव केस रह गए।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन गंभीर है। रोकथाम को लेकर तमाम गाइडलाइन जारी की गई है लेकिन उसका पालन कम ही लोग कर रहे हैं। जिससे शहर से लेकर गांव तक संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में नई बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्यकर्मी, कंधिया में वृद्ध, केवटाही में युवक, छतमा में 42, खरगपुर में अधेड़, भिदिउरा में युवक, जलालपुर में युवक, पिलखनी में युवक, उमापुर में युवक, चकश्रीदत्त में अधेड़ समेत तीन लोग, मूंसी में युवक मोढ़ में अधेड़ शामिल है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर 28 सितंबर को संक्रमित जिला कार्यक्रम अधिकारी का उपचार अब भी पीजीआई में चल रहा है। उपचार के दौरान 10 दिन बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को दूसरी जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को उनकी तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 135 है। नए संक्रमितों को आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed