फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The second day of March was the hottest in 10 years

Bhadohi News: 10 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा मार्च का दूसरा दिन

Tue, 03 Mar 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The second day of March was the hottest in 10 years
सरसों के फसल की मड़ाई करते किसान। संवाद
ज्ञानपुर। इस बार फरवरी महीने से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। मार्च महीने के दूसरे दिन तापमान ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते सात दिन से तापमान 31 डिग्री को पार कर गया है। फरवरी महीने का औसत तापमान औसत से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इस बार फरवरी महीने के शुरुआती सप्ताह को छोड़कर बाकि दिनों में पछुआ हवा गतिमान रहा। हवा स्थिर होने के कारण तापमान में नियमित वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

इस कारण 10 सालों का रिकार्ड टूटा है। 24 से 28 फरवरी तक तापमान 31 के डिग्री के पार रहा है। इससे पहले साल 2024 में तापमान 31 डिग्री पहुंचा था, लेकिन छह दिनों तक निरंतर इसका क्रम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2021 में तीन दिन, 2019 और 2016 में चार दिनों तक तापमान 31 के करीब पहुंचा था। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब साल 2026 में पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार दर्ज हुआ है। 28 फरवरी को तापमान 32 डिग्री के करीब पहुंचा था। औसतन तापमान अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 13.1 डिग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed