फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The scumbag who was running away after looting the bike was arrested after the encounter

Bhadohi News: बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
The scumbag who was running away after looting the bike was arrested after the encounter
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अकील उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस के साथ लूट की बाइक बरामद की। हिस्ट्रीशीटर अकील गोपीगंज का टॉप टेन अपराधी है। उसके खिलाफ यूपी के कई जिलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर मुनीम का काम करने वाले नथईपुर गांव निवासी शेषमणि मंगलवार की शाम अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच भगवानपुर चौथार मोड़ के पास दो बदमाशों ने तमंचे से डराकर उनकी बाइक लूट ली। मुनीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने औराई, ज्ञानपुर, गोपीगंज, ऊंज, कोईरौना पुलिस को सक्रिय कर जगह-जगह सघन शुरू कराया। गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह की टीम ने दो संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया।
विज्ञापन

अपने आपको चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने गोपीगंज-सुरियावां मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास फायरिंग कर दी, जो गोपीगंज कोतवाल के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। बचाव में पुलिस की तरफ हुई फायरिंग में अकील उर्फ मुर्गा निवासी सराय जगदीश, गोपीगंज के पैर पर गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा अपराधी सुरेश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फरार सुरेश की तलाशी में जुटी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के पास से लूटी बाइक, तमंचा और दो खोखा बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बाइक लूट की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में अनावरण कर लिया है। एक बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अकील उर्फ मुर्गा हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी है। जिस पर भदोही ,मिर्जापुर और प्रयागराज में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed