फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The road has been in bad condition for one and a half years, complaints have been made eight times, yet it has not been repaired.

Bhadohi News: डेढ़ साल से खराब है सड़क, आठ बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई मरम्मत

Wed, 21 Jan 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The road has been in bad condition for one and a half years, complaints have been made eight times, yet it has not been repaired.
नगर पंचायत सुरियावां रेलवे फाटक के उत्तर तरफ क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
सुरियावां। नगर के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में रेलवे फाटक पश्चिम नंबर 42सी के उत्तर तरफ की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर पंचायत से बार-बार शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराए जाने पर लोगों में रोष है। स्थानीय सुरेश उमरवैश्य, मनीष, राहुल साहू, आशीष मिश्रा, ज्ञानशील गुप्ता आदि ने बताया कि रेलवे स्टेशन सुरियावां के पश्चिमी फाटक के उत्तर नगर पंचायत की सीमा के अंदर की सड़क क्षतिग्रस्त है। इस सड़क पर खतरनाक गड्ढा है। यह सड़क सीधे मध्य बाजार फाटक गली बताशा गली होते हुए चौक नगर पंचायत रोड से बाईपास रोड में मिलती है। इसके अलावा यह रोड थाना सुरियावा पोस्ट ऑफिस और त्रिमुहानी गल्ला मंडी पुरानी बाजार आदि जगह से संपर्क है। हर दिन इस सड़क से हजारों लोगों का आना-जाना होता है। कम से कम सात से आठ बार नगर पंचायत से शिकायत दर्ज कराया जा चुका है। इसके बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि संज्ञान में आया है। प्रस्ताव बनाकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed