फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The relatives are worried about the death of the witness, how will they get justice

Bhadohi News: गवाह की मौत से परिजन चिंतित, कैसे मिलेगा न्याय

Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The relatives are worried about the death of the witness, how will they get justice
गोपीगंज। बहुचर्चित तारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की मौत से तारा के परिजनों को अब न्याय मिलने की उम्मीद धूमिल होने लगी है। परिवार वालों का कहना है कि अब मुकदमा कौन देखेगा। वहीं दूसरी ओर राजकुमार के पिता शुक्रवार को सूरत से घर आए। अभी तक तहरीर न देने से किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। डेरवा बासूपुर निवासी तारा की कुछ माह पूर्व हत्या हो गई थी। जिसमें मुख्य गवाह रहे राजकुमार की बुधवार की रात अबूझ हाल में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजन हत्या की बात बोल रहे हैं लेकिन दो दिन बाद भी अभी तक मामले में तहरीर भी नही दी गई है। परिजनों के मुताबिक तारा के पिता जो सूरत में पूरे परिवार के साथ रहकर साड़ी के डिजाइन का कार्य करते है उनका इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को वो घर आ गए हैं लेकिन मामले में तहरीर नही दी गई थी। मृतक राजकुमार की पत्नी ने बताया कि कटे विद्युत तार के लटकने के संबंध में बताया गया तार पहले से नहीं था । किसी ने मौके का फायदा उठाकर कटे तार को लगाया। जांच में सबकुछ सामने आएगा। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सदानंद सिंह ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed