फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ration shop was suspended for giving less ration to the card holders than the units

Bhadohi News: कार्डधारकों को यूनिट से कम देता था राशन, कोटे की दुकान निलंबित

Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The ration shop was suspended for giving less ration to the card holders than the units
औराई ब्लाॅक के घमहापुर गांव के कोटे की दुकान को उप जिलाधिकारी बरखा सिंह ने निरस्त कर दिया है। कार्डधारकों को यूनिट से कम राशन देने के मामले में एसडीएम ने जांच के बाद यह कार्रवाई की। मामले में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसडीएम ने कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कोटे की दुकानों को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं। शासन की ओर से राशन वितरण में पारदर्शिता बरते जाने को लेकर सारी प्रक्रिया को आनलाइन कर दिया गया। इसके बाद भी तमाम कोटेदार ऐसे हैं, जो कार्डधारकों के राशन की कटौती कर घालमेल करते हैं। औराई तहसील के घमहापुर गांव में ऐसा ही मामला सामने आया। जहां कोटेदार हंसराज सरोज द्वारा कार्डधारकों को यूनिट से कम राशन देने की शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

गांव की मीना देवी और निर्मला आदि ने बीते 11 फरवरी को प्रकरण की शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई। जिसके बाद 27 फरवरी, 2025 को इसकी जांच नायब तहसीलदार औराई व पूर्ति निरीक्षक को सौंपी गई। जिसमें कोटेदार के ई-पॉस मशीन के ऑनलाइन व स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसके अलावा मौके पर मौजूद 38 कार्डधारकों का बयान दर्ज कराया गया। जिसमें 33 कार्डधारकों ने यूनिट के अपेक्षा कम राशन दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ने कोटेदार द्वारा अभद्र व्यवहार और अंगूठा लगाए जाने के बाद बार-बार दौड़ाने का भी आरोप लगाया। वहीं सत्यापन में राशन भी अनियमित मिला। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम बरखा सिंह ने बताया कि जांच में शिकायत सही मिलने पर कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोटेदार से आख्या मांगी गई है। आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed