{"_id":"577186824f1c1bc77379bd9b","slug":"the-ration-cards-canceled-apatron","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों के निरस्त हों राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों के निरस्त हों राशन कार्ड
bhadohi
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अपात्रों को पात्र गृहस्थी में शामिल करने से नाराज जिले के मकनपुर और सरायरूद्दी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधान और सेक्रेटरी पर मिलीभगत कर पात्र गृहस्थी के कार्ड बनाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने अपात्रों के जारी पात्र गृहस्थी कार्ड की जांच कर पात्रों को जारी करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
अभोली विकास खंड के सरायरूद्दी और मकनपुर गांव के दो दर्जन से अधिक लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपात्रों को पात्र बनाने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के चंद लोगों ने प्रधान और सेक्रेटरी के साथ एक जगह बैठकर पात्र गृहस्थी की सूची को फाइनल किया है। इससे पात्र गृहस्थी के बनने वाले कार्डों की जानकारी गांव के 90 फीसदी लोगों को नहीं हो सकी। बताया कि ऐसे व्यक्तियों को भी पात्र गृहस्थी केदायरे में रख दिया गया है, जो काश्तकार, पक्के मकान, ईट-भट्ठा, पंपिग सेट और वाहनों के स्वामी हैं। आरोप है कि गांव के जो पात्र हैं, उनके नाम ही सूची से साजिश के तहत गायब कर दिया गया है।
ताकि वे गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाते रहें। प्रदर्शन करने वालों में मकनपुर गांव से नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, मुनीब, सुजीत भाई, गिरजाशंकर, राजबली, रीना, निशा देवी, पत्ती देवी, चमेला देवी, शांती, प्रभावती, अनीता, सविता, प्रेमा, सरोज, विद्यावती, अनुराधा, रेखा, शकुंतला आदि रहे। जबकि सरायरूद्दी से रीता सिंह, त्रिपुरा री, महाजन, अमृता, मालती, रामयश, किरण सिंह, विमला, मनोज मौजूद थे।