{"_id":"621683f1c5616358cf10563b","slug":"the-professors-were-mesmerized-by-the-fascinating-artworks-bhadohi-news-vns6401314183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक कलाकृतियां देख मंत्रमुग्ध हुए प्राध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक कलाकृतियां देख मंत्रमुग्ध हुए प्राध्यापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को चित्रकला परिषद की ओर से दो दिवसीय मिनिएचर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की गई।
प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में लगे चित्र छोटे रहे, लेकिन कलाकृतियां खुद ही बोल रही थीं। छात्राओं ने अपने रंगों और रेखाओं के माध्यम से सारगर्भित विषयों पर प्रकाश डाला है। संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा ने कलाकृतियों को आकर्षक बताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने मिनिएचर कला के माध्यम से स्त्रियों के विभिन्न स्वरूपों को बखूबी दर्शाया है। प्रदर्शनी में 33 कलाकारों की 94 मिनिएचर कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। जिसे जल रंग, पोस्टर कलर एवं पेंसिल से बखूबी बनाया गया है। इनमें तनु, श्रेया, शिवानी, शुभम, राहुल ,कृष्ण कुमार, श्रद्धा, सूरज, कुसुमित, साक्षी कौशल, प्रीति, निधि, रोमा, रुचि, शिवम, सोनम, अंजना आदि कलाकारों के मिनिएचर आकर्षण के केंद्र रहे। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. रोशन प्रसाद, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अर्चना, डॉ. रश्मि, डॉ. आलोक, डॉ. मनोज अवस्थी, सुशील कुमार, डॉ. प्रियंका मराल,डॉ. विष्णु कांत, डॉ. प्रत्युनचना पांडेय, डॉ. अजय सिंह, दीप नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।