{"_id":"6343149d0293ba6cef5b6d43","slug":"the-procession-out-in-the-celebration-of-amde-rasool-the-one-with-gunja-noor-has-come-bhadohi-news-vns678276028","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमदे रसूल के जश्न में निकले जुलूस,गूंजा नूर वाला आया है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमदे रसूल के जश्न में निकले जुलूस,गूंजा नूर वाला आया है...
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर के बारावफात जुलूस में मदीना मुनौवरा की झांकी लेकर चलते अकीदतमंद। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पैगंबर-ए इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ल. के यौमे पैदाइश के पर्व ईद मिलादुन्नबी पर पूरा जनपद जश्न में डूबा रहा। अंजुमन की ओर से निकले जुलूस में मदीना मुनौवरा की भव्य झांकी, कुरआन की तिलावत, परचम कुसाई की रस्म अता कर अकीदतमंदों ने नूर वाला आया है, सारा जहां जगमगाया है... के नारे लगाए।
पर्व की तैयारी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में एक सप्ताह से चल रही थी। इबादतगाहों की साफ-सफाई कर आकर्षक विद्युत लाइट लगाई गई है। गली, मोहल्ले, कस्बे हरे झंडों से सजे हैं।
उलमा-ए-कराम की मान्यता है कि पैगंबर-ए-इस्लाम का जन्मदिन लगभग 14 सौ वर्ष पूर्व से मनाया जा रहा है। जुलूस के बाद फातिहा ख्वानी का क्रम देर रात तक चलता रहा। समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को आमदे रसूल की मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
जामा मस्जिद गोपीगंज नगर में मौलाना ताज, हाफिज अनीश, हाफिज गुलाम मुर्तुजा, मौलाना अवैश, मौलाना जाहिद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हसनैन, गुड्डू चौधरी की मौजूदगी में परचम कुसाई की रस्म अता कर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज कराया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार संजय कुमार, कानूनगो अमरेश पांडेय, उप निरीक्षक संजय यादव ने दलबल के साथ भ्रमण किया। जुलूस में शामिल निजामुद्दीन, मुबारक अली, असलम अंसारी, इस्लामुद्दीन, कलामुद्दीन, मोहम्मद ताजुद्दीन, औराई के बरजीकला में हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी, मोहम्मद फारुख, दिलावर, खानापुर, गांधी, चकसहाब ने सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए।
चौरी बाजार, रोटहा, दानूपट्टी, नईबस्ती, पल्हैया, डोमनपुर, ममहर, गोहिलांव, दलापुर, अर्जुनपुर, बरवां, बरदहा, जददुपुर, लक्षापूर, मनापुर में जावेद अंसारी, महबूब आलम, शाहआलम, मिंटू डायर, सेराज अहमद, अजहरुद्दीन, नौशाद मंसूरी, नन्हे अंसारी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर आमदे रसूल की खुशी व्यक्त की गई। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन चौरी, मदरसा मदिनतुल इल्म रोटहां में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को खिताब करते हुए उलमा-ए-कराम ने दुनियावी तालीम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य कारी अनवर अली, शौकत अली, मौलाना सरफराज अहमद, निर्यातक हाजी अख्तर अंसारी, हाजी यासर अराफात उपस्थित रहे।
दरवांसी, सूफीनगर-गोधना, मैलौना, वहिदानगर, सुभाषनगर, बिछिया, मऊरामशाला, सुरियावां, मोढ़, पाली, दानूपुर, अभोली, ज्ञानपुर नगर, पुरानी बाजार, सरोई, माधोसिंह, घोसिया, खमरिया नगर, जंगीगंज, सरायजगदीश, कोइरौना, धनतुलसी, करवधिया, कौलापुर, बिहरोजपुर, बिरनई, मीनापुर, हिंछनपुर, पूराकानूनगोयान, औरंगाबाद, ऊंज, नवधन के जुलूस में अकीदतमंद शामिल हुए।